अजित जोगी की पार्टी का कांग्रेस में हो सकता है विलय, आज सोनिया गांधी से मिलेंगी रेणु जोगी

रायपुर. छत्तीसगढ़ कांग्रेस में सत्‍ता के लिए चल रही रस्साकसी के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत अजित जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (Janata Congress Chhattisgarh) का कांग्रेस में विलय (Merged With Congress) हो सकता है. अजित जोगी की पत्नी और तीन बार की विधायक डॉ. रेणु जोगी (Dr. Renu Jogi) शुक्रवार को कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी से दिल्ली में मुलाकात कर सकती हैं. डॉ. रेणु जोगी ने सोनिया गांधी से मिलने के लिए समय मांगा था. डॉ. रेणु वर्तमान में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष हैं. जानकारी के मुताबिक, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेता कांग्रेस में विलय चाहते हैं.

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ की अध्यक्ष डॉ. रेणु जोगी गुरुवार शाम को ही सोनिया गांधी से मुलाकात करने के लिए दिल्ली पहुंच गईं. खबर यह भी है कि जिस विमान से कांग्रेस के विधाकों को दिल्ली लाया गया, उसी फ्लाइट से डॉ. रेणु जोगी भी राष्ट्रीय राजधानी पहुंची हैं. पार्टी सूत्रों ने बताया कि इस संबंध में कई दिनों से चर्चा चल रही थी. सोनिया गांधी ने मुलाकात और बातचीत के लिए शुक्रवार का समय दिया है. दोनों नेताओं के बीच बातचीत के बाद तय हो जाएगा कि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का विलय होगा या नहीं.

छत्तीसगढ़ में ढाई-ढाई साल के मुख्यमंत्री पद को लेकर कांग्रेस सरकार के बीच उपजी अंतर्कलह अब दिल्ली दरबार पहुंच गई है. इसको लेकर हाईकमान ने जहां भूपेश बघेल को फिर दिल्ली बुलाया है तो वहीं टीएस सिंहदेव (TS Singhdeo) अभी भी दिल्ली में ही जमे हुए हैं. छत्तीसगढ़ में टीएस सिंहदेव और भूपेश बघेल के गुट भी इसको लेकर खुलकर सामने आ गए हैं. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समर्थन में छत्तीसगढ़ के 2 मंत्रियों सहित 18 विधायक हाईकमान के सामने बघेल के समर्थन में अपनी बात रखने गुरुवार को दिल्ली रवाना हो चुके हैं. वहीं, शुक्रवार को भी करीब 25 विधायक दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली में करीब 50 विधायकों के जुटने की चर्चा है. विधायक देवेंद्र यादव, ममता चंद्राकर, शकुंतला साहू, शिशुपाल सोरी, विनोद चन्द्राकर, आशीष छाबड़ा, किस्मत लाल नन्द, यूडी मिंज, बृहस्पति सिंह, विकास उपाध्याय, गुलाब कमरो, विनय जायसवाल,  कुलदीप जुनेजा, चिंतामणि महाराज सहित अन्य के दिल्ली पहुंचने की चर्चा है.

पढ़ें Hindi News ऑनलाइन और देखें Live TV News18 हिंदी की वेबसाइट पर. जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश, बॉलीवुड, खेल जगत, बिज़नेस से जुड़ी News in Hindi.


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here