अधिकतम छात्र-छात्राओं को पर्यटन प्रशिक्षण देकर रोजगार सुनिश्चित करें


अधिकतम छात्र-छात्राओं को पर्यटन प्रशिक्षण देकर रोजगार सुनिश्चित करें


पर्यटन मंत्री सुश्री ठाकुर ने किया आईएचटीटीएस का निरीक्षण 


भोपाल : बुधवार, अगस्त 26, 2020, 18:42 IST

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने आज मध्यप्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटेलिटी ट्रेवल एण्ड टूरिज्म स्टडीज (MPIHTTS) का निरीक्षण किया। प्रशिक्षणार्थियों को हासिल हो रही रोजगार की शानदार उपलब्धियों को देखते हुए सुश्री ठाकुर ने अधिकारियों को हायर सेकेण्डरी स्कूलों के पास प्रशिक्षण संबंधी जानकारी प्रदर्शित करने के निर्देश दिये। म.प्र. टूरिज्म बोर्ड के संचालक डॉ. मनोज सिंह और संचालक म.प्र. इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटेलिटी, ट्रेवल एण्ड टूरिज्म स्टडीज के संचालक डॉ. पी.के. सिन्हा ने संस्थान की गतिविधियों के बारे में पर्यटन मंत्री को विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कोरोना-काल के पहले इस प्रशिक्षण केन्द्र से पर्यटन के क्षेत्र में प्रशिक्षणार्थियों को शत-प्रतिशत रोजगार मिला है।

मंत्री सुश्री ठाकुर ने संस्थान की फूड प्रोडक्शन इकाई, बेकरी, रेस्टॉरेंट, डिमांस्ट्रेशन होटल रूम आदि का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने संस्थान द्वारा संचालित स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रम बीबीए टूरिज्म, बीबीए हॉस्पिटेलिटी, बीबीए होटल मैनेजमेंट, हुनर से रोजगार तक योजना और कौशल परीक्षण एवं प्रमाणीकरण कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी ली। सुश्री ठाकुर ने स्नातक पाठ्यक्रम में शासन द्वारा दी जाने वाली छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ समय से दिया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।


सुनीता दुबे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here