Mahad accident: Maharashtras PWD minister to look after two children lost to parents

आरसीसी सलाहकार गिरफ्तार

रायगढ़ जिले के महाड कस्बे में तारिक गार्डेन स्थित पांच मंजिला आवासीय इमारत सोमवार शाम को ढह गई. मलबे से बुधवार तड़के दो और शव बरामद होने के बाद हादसे में मारे गये लोगों की संख्या बढ़कर 16 हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.अधिकारियों ने बताया कि रायगढ़ पुलिस ने बुधवार को घटना के सिलसिले में इमारत के एक आरसीसी सलाहकार को गिरफ्तार कर लिया. घटना के सिलसिले में उसके समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मुंबई से करीब 170 किलोमीटर दूर महाड कस्बे में तारिक गार्डन नामक पांच मंजिला इमारत सोमवार देर शाम ढह गई थी.

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र हादसा : 19 घंटे बाद मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया 4 साल का मासूम

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार को दोपहर करीब 11 बजकर 30 मिनट पर बचाव अभियान समाप्त कर दिया गया है.उन्होंने बताया कि हादसे में 15 लोगों की मौत मलबे में दबने से हुई, वहीं इस दुर्घटना में घायल हुए एक व्यक्ति की सोमवार रात को एक स्थानीय अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी.

उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में घायल नौ लोगों का इलाज एक अस्पताल में चल रहा है. रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल पारस्कर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘ बुधवार तड़के 70 वर्षीय एक पुरुष और 60 वर्षीय एक महिला का शव निकाला गया. इसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 15 हो गई.” एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हादसे में घायल एक व्यक्ति की सोमवार रात दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई, इसलिए कुल मृतक संख्या 16 हो गई है.

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और पुलिस, स्थानीय आपदा प्रबंधन बचाव दल समेत स्थानीय लोग मलबे में दबे लोगों को बचाने के काम में लगे हुए थे.मंगलवार रात तक 13 पीड़ितों के शवों को निकाला गया था. मंगलवार को दुर्घटना के 19 घंटे बाद चार वर्षीय एक बच्चे को मलबे से जीवित निकाला गया था. वहीं 26 घंटे बाद 60 वर्षीय एक महिला को भी सुरक्षित बचाया गया था.

यह भी पढ़ें- रायगढ़ में इमारत के मलबे से 26 घंटे बाद एक महिला को जिंदा बचाया गया

अधिकारी ने बताया, ‘‘दोनों सुरक्षित हैं और उनका इलाज चल रहा है.” उन्होंने कहा कि मृतकों में नौ महिलाएं शामिल हैं. रायगढ़ के एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया, ‘‘पांच मंजिला इमारत के एक आरसीसी कन्सल्टेंट (सलाहकार) को आज तड़के उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया. उसकी पहचान बाहुबली धमाने के तौर पर की गई है.”

अधिकारी ने बताया कि उसे मनगांव में एक अदालत में पेश किया गया जहां से उसे रविवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. महाड पुलिस ने धमाने के अलावा मंगलवार को बिल्डर फारूक काजी, आर्किटेक्ट गौरव शाह, नगर पालिका इंजीनियर शशिकांत दिघे और महाड नगरपालिका परिषद के मुख्य अधिकारी दीपक जिंजाड पर आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था.

उन्होंने बताया, ‘‘बिल्डर, आरसीसी कन्सल्टेंट और आर्किटेक्ट पर निर्माण कार्य की खराब गुणवत्ता के लिए मामला दर्ज किया गया है, वहीं नगरपालिका अधिकारियों पर कब्जा प्रमाणपत्र जारी करने के लिए मामला दर्ज किया गया है.” अधिकारी ने बताया कि जांच चल रही है.

महाड हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत, 26 घंटे बाद महिला को सुरक्षित निकाला

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here