अनुराग के इलाज में की जाएगी हरसंभव मदद


अनुराग के इलाज में की जाएगी हरसंभव मदद – स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी


 


भोपाल : रविवार, जनवरी 10, 2021, 19:51 IST

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने आज हमीदिया अस्पताल पहुंच कर श्री अनुराग श्रीवास्तव के स्वास्थ्य की जानकारी ली। श्री अनुराग सिर में गंभीर चोट के कारण कोमा में पहुंच गए थे। निजी अस्पतालों में उपचार के बाद उन्हें हमीदिया अस्पताल में शिफ्ट किया गया। डॉक्टर्स ने स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी को बताया कि अनुराग की हालत में अब सुधार हो रहा है।

पत्रकार श्री प्रवीण श्रीवास्तव के भाई अनुराग के गंभीर रूप से बीमार होने की जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी उन्हें देखने रविवार सुबह हमीदिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इलाज कर रहे डॉक्टर से मिलकर अनुराग की सेहत की जानकारी ली और उनके परिजनों को ढाढस बंधाते हुए कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। अनुराग के उपचार में हरसंभव मदद की जाएगी।


महेश दुबे


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here