अन्नदाता किसान की प्रगति से ही मध्यप्रदेश बनेगा आत्मनिर्भर
आदिम जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह ने किसान सम्मेलन को किया संबोधित
भोपाल : शुक्रवार, दिसम्बर 18, 2020, 20:56 IST

आदिम जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह ने कहा है कि अन्नदाता किसान की उन्नति से ही मध्यप्रदेश आत्मनिर्भर बन सकेगा। प्रदेश में किसानों के हित में राज्य सरकार द्वारा निरंतर निर्णय लिये जा रहे हैं। प्रदेश में सिंचाई सुविधा का विस्तार किया गया है। इसके साथ ही किसान कृषि संगठनों का गठन कर उनके उत्पाद तैयार कर विपणन की उचित व्यवस्था की जा रही है। आदिम जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह आज उमरिया में किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहीं थीं।
आदिम जाति कल्याण मंत्री ने कहा कि प्रदेश में शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर किसानों को कृषि ऋण देने की व्यवस्था इस वर्ष से पुन: शुरू की है। राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 6 हजार रूपये के साथ मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से 4 हजार रूपये अतिरक्त रूप से दिये जाने का फैसला किया है। इस मौके पर मंत्री सुश्री मीना सिंह ने किसान क्रेडिट योजना के तहत पशुपालकों को आर्थिक सहायता प्रदान की।
मुकेश मोदी
Source link

