अपराधी जितना अपराध कर रहे है, उतना ही अपराध पुलिस स्वयं भी कर रही और करवा रही है- राजेंद्र भारती The police themselves are committing and getting the crimes committed as much as the criminals are committing – Rajendra Bharti.

जिले में पुलिस के संरक्षण में जुआ, सट्टा ,अवैध शराब एवं अवैध खनन का कारोबार जोरो से चल रहा है, और आम आदमी के खिलाफ झूठे प्रकरण बनाकर उन्हें हवालात भेजा जा रहा है, यह बात दतिया विधायक राजेंद्र भारती ने अपने निवास पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही, उन्होंने बताया कि बसई थाना प्रभारी सच्चिदानंद शर्मा लगभग 11 साल से जिले में पदस्थ है, जबकि सामान्य प्रशासन विभाग के नियम अनुसार कोई भी सरकारी अधिकारी,कर्मचारी तीन साल से अधिक एक जिले में पदस्थ नहीं रह सकता,।

साथ ही उन्होंने कहा कि बसई थाना पुलिस ने हिम्मतपुर गांव में फूल सिंह पुत्र मानसिंह के ट्रैक्टर में रोड किनारे रखें रेत को जेसीबी से स्वयं खड़े होकर भरा और उसके खिलाफ अवैध रेत परिवहन के आरोप में एफआईआर कर दी। उन्होंने पुलिस द्वारा ट्रॉली में रेत भरवाने और ट्रैक्टर कि चालक सीट पर आरक्षक संदीप तिवारी के बैठे होने का वीडियो भी दिखाया इतना ही नहीं इस कृत्य में उन्होंने आरक्षक भगवती शर्मा जो ड्रेस में बंदूक के साथ है, एवं दीपेश भार्गव तथा डायल 100 वाहन का चालक सुनील कुशवाहा के अलावा प्रधान आरक्षक सुरेंद्र शर्मा की भी मौजूदगी बताई विधायक भारती ने कहा कि उनकी मौजूदगी में ट्रैक्टर जप्त किया और उसमें रेत भरवाकर फर्जी खनिज चोरी का केस बनाया,।।

बाइट, दतिया विधायक राजेंद्र भारती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here