पॉश कॉलोनीवासी भी डोर-टू-डोर के लिए निगम को यूजर चार्ज नहीं दे रहीं. (सांकेतिक तस्वीर)
रायपुर के लोग यूजर चार्ज नहीं दे रहे. इसलिए नगर निगम को डोर-टू-डोर कलेक्शन में परेशानी आ रही है. अब यूजर चार्ज के बिना किसी के घर का कचरा नहीं उठाया जाएगा.
- News18Hindi
- Last Updated:
February 26, 2021, 12:37 PM IST
जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन किया जा रहा है, लेकिन राजधानीवासी कचरा कलेक्शन और यूजर चार्ज नहीं दे रहे हैं. साल 2017 से अब तक का 19 करोड़ रुपए यूजर चार्ज एवं डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की रकम बकाया है. खासकर बड़ी कॉलोनियां चार्ज जमा नहीं कर रही हैं. अब निगम ने इस मामले को लेकर सख्त निर्देश जारी कर दिए हैं. यूजर चार्ज नहीं देने वालों की कॉलोनी में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन करने वाली गाड़ी नहीं जाएगी.
राजधानीवासियों के लिए राहतभरी खबर
गर्मी का मौसम आने से पहले ही राजधानी के लिए अच्छी खबर है. अब रायपुरवासियों को 300 MLD पानी (30 करोड़ लीटर) पानी मिलेगा. ये पिछली पानी की सप्लाई से 40 MLD ज्यादा है. इसके लिए नगर निगम ने 5 नई टंकियों का निर्माण भी किया है. अब शहर में टंकियों की संख्या 43 हो गई है. गौरतलब है कि रायपुर की आबादी करीब 15 लाख है और इस हिसाब से हर व्यक्ति को रोज औसतन 163 लीटर पानी की सप्लाई की जा रही थी. अब यह सप्लाई औसतन 188 लीटर पानी मिलने लगेगा. पिछले दो साल से भाठागांव परिसर के फिल्टर प्लांट की क्षमता बढ़ाने का काम चल रहा था. इसका 60 फीसदी काम पूरा हो गया है. पांच नई टंकियों को इस प्लांट से भरा जाएगा और 50 हजार और घरों तक पानी पहुंचाया जाएगा. इनकी सप्लाई लाइनें तैयार हैं.इन जगहों पर पहली बार होगी पानी की सप्लाइ
नगर निगम जिन इलाकों में पहली बार नल से नदी का पानी सप्लाई करेगा उनमें राम नगर, श्याम नगर, कचना, आमासिवनी और देवपुरी शामिल हैं. इन टंकियों से रोजाना लोगों को 124 लाख लीटर पानी सप्लाई किया जाएगा. बताया जा रहा है है नगर निगम ने पुरानी 38 टंकियों की मोटरें भी ठीक कराई हैं, ताकि टंकी से दूर वाले छोर तक भी प्रेशर से पानी पहुंचाया जा सके.

