अभिभावक बच्चों को सेना में जाने के लिये प्रेरित करें


अभिभावक बच्चों को सेना में जाने के लिये प्रेरित करें


संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में शौर्य स्मारक वर्षगाँठ समारोह शुरू
 


भोपाल : बुधवार, अक्टूबर 14, 2020, 19:36 IST

संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने कहा है कि अभिभावक अपने घर-परिवार के बच्चों को सेना में भर्ती होने के लिये प्रेरित करें। साथ ही क्रांतिकारियों और शहीदों के चित्रों को घर में स्थान दें, ताकि आने वाली पीढ़ी शहीदों के बलिदान को याद कर सके और उनमें देशभक्ति की भावना जागृत हो। सुश्री ठाकुर बुधवार को शौर्य स्मारक के चतुर्थ वर्षगाँठ के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रही थीं। समारोह के पहले दिन सातवीं वाहिनी विसबल, भोपाल के पुलिस बैण्ड एवं दल द्वारा देशभक्ति गीतों की सांगीतिक प्रस्तुति हुई।

मंत्री सुश्री ठाकुर ने कार्यक्रम के पहले महात्मा गाँधी और लाल बहादुर शास्त्री पर केन्द्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही शौर्य वीथि को भी देखा। उन्होंने शहीदों के गाँव की रज पर पुष्पांजलि अर्पित की। सुश्री ठाकुर को भारत-माता की मूर्ति का स्मृति-चिन्ह भेंट किया गया। इस मौके पर संचालक श्री अदिति कुमार त्रिपाठी भी उपस्थित थे।

15-16 अक्टूबर के कार्यक्रम

समारोह की दूसरी शाम 15 अक्टूबर को भोपाल के प्रतिष्ठित रिलायंस म्यूजिक ग्रुप के कलाकारों द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किये जायेंगे। तीसरी शाम 16 अक्टूबर को कवि सम्मेलन होगा। इसमें आशीष अनल अवस्थी लखीमपुर, मदनमोहन समर और डॉ. अनु सपन भोपाल, डॉ. सुरेश अवस्थी कानपुर, सुदीप भोला नई दिल्ली, शशिकांत यादव देवास और राकेश दांगी इंदौर शामिल होंगे।


दुर्गेश रायकवार


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here