नई दिल्लीः तीन नवंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से ऐन पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने अमेरिकन स्पेशल फोर्स की बड़ी जीत की घोषणा की है. हालांकि किस मोर्चे पर अमेरिकी स्पेशल फोर्सेज ने कामयाबी हासिल की है, राष्ट्रपति ट्रंप ने फोर्स को लेकर कहा कि आज हमारी सेना ने कुछ बड़ा काम किया है. यह US स्पेशल फोर्स की बड़ी जीत है.
Big win for our very elite U.S. Special Forces today. Details to follow!
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) October 31, 2020
सेना ने नाइजीरिया में रेस्क्यू किया अमेरिकी बंधक
डोनाल्ड ट्रंप ने सेना को लेकर एक और ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने बताया कि कल यानी 30 अक्टूबर के दिन हमारे देश के बहादुर योद्धाओं ने नाइजीरिया में एक अमेरिकी बंधक को रेस्क्यू किया है. हमारा राष्ट्र रात बचाव अभियान के पीछे साहसी सैनिकों को सलाम करता है और अभी नाइजारिया से अमेरिकी नागरिक की सुरक्षित वापसी का जश्न मनाता है!
ट्रंप और बाइडेन ने चुनाव प्रचार अभियान तेज किया
इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक पार्टी के उनके प्रतिद्वंद्वी जो बाइडेन ने तीन नवंबर को होने जा रहे राष्ट्रपति चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज कर दिये हैं. दोनों ही उम्मीदवार लोगों के बीच भी जा रहे हैं और ऑनलाइन माध्यमों से भी प्रचार करके जनता को बता रहे हैं कि वे उन्हें क्यों चुनें.
शुक्रवार को ट्रंप ने कड़े मुकाबले वाले राज्यों मिशिगन, विस्कॉन्सिन और मिनेसोटा में तीन रैलियां की. वहीं बाइडेन प्रचार के लिए ज्यादातर जूम कॉल समेत अन्य वर्चुअल माध्यमों का सहारा ले रहे हैं. उन्होंने आयोवा, विस्कॉन्सिन और मिनेसोटा में भी प्रचार किया.
इसके अलावा उप राष्ट्रपति माइक पेंस एरिजोना में हैं जबकि उनकी डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रतिद्वंद्वी व उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस टेक्सास में प्रचार कर रही हैं. इसे रिपब्लिकन का गढ़ माना जाता है और राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि टेक्सास चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है.
ट्रंप के परिवार के सदस्य भी चुनाव प्रचार में काफी सक्रिय हैं. उनकी बेटियां इवांका और टिफनी तथा बेटे एरिक और डोनाल्ड ट्रंप जूनियर भी कड़े मुकाबले वाले राज्यों में अपने पिता के लिए वोट मांग रहे हैं.
वहीं डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, बिल क्लिंटन और पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन भी प्रचार कर रही हैं.
Video-

