अरहान खान की मम्मी मलाइका अरोड़ा का ये फोटोशूट देखा क्या आपने, कपड़ों से नहीं हटेगी नजर – malaika arora looks stunning in black and white outfit crop top with tights in latest photoshoot

इस बात में कोई दोराय नहीं है कि 49 की उम्र में भी मलाइका अरोड़ा का हर एक स्टाइल बहुत ही कातिलाना होता है। उनके जिम लुक्स से लेकर टीवी रिएलिटी शो में उनकी जज की भूमिका वाले अवतार हमेशा ही सुर्खियां बटोरते हैं। अदाकारा ने इस उम्र में भी अपनी फिटनेस को कभी नजरअंदाज नहीं किया। हर दिन वह वर्कआउट करती हैं और जब स्टाइलिश बनकर निकलती हैं, तो सभी देखते रह जाते हैं। वेस्टर्न वेअर हो या इंडियन स्टाइल के कपड़ों हों, हर एक अटायर में मलाइका कहर ढाती हुई दिखती हैं। ऐसा ही कुछ हाल ही में भी देखने को मिला, जब उनकी कुछ स्टनिंग तस्वीरें सामने आईं। (फोटोज साभार – इंस्टाग्राम @malaikaaroraofficial, @manekaharisinghani)

मोनोक्रोम लुक भी लगा बढ़िया

मलाइका अरोड़ा की फैशन स्टाइलिस्ट मनेका हरिसिंघानी ने उनकी कुछ मोनोक्रोम आउटफिट्स में तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका अंदाज देखकर हर कोई हैरान हो रहा है। ब्लैक एंड वाइट कपड़ों में वह बहुत ही हॉट लग रही हैं। हसीना ने जिस ब्लैक एंड वाइट टॉप को पहना था, वो लेयर्ड पैटर्न में था और उसमें वाइट स्ट्रिंग्स दी गई थी।

​मिनिमल एफर्ट से किया कम्पलीट

इस टॉप के साथ मलाइका ने ब्लैक लैगिंग्स पहनी थी, जिस पर वाइट पाइपिंग की डिटेल नजर आ रही थी। वहीं उन्होंने इस लुक के साथ डार्क कलर का ब्लेजर कैरी किया था और पैरों में प्वॉइंटेड बूट्स पहने थे। इन कपड़ों में हसीना हॉट पोज देती दिख रही थीं, जो उनकी तस्वीरों को आईकैची बना रहे थे। जूलरी के स्किप करते हुए मेकअप के लिए मलाइका ने डार्क रेड लिप शेड, शिमरी आईशैडो, कॉन्टोर चीक्स के साथ बालों को खुला छोड़ा था।

आउटिंग के लिए परफेक्ट है लुक

इससे पहले भी मलाइका के कई लुक्स वायरल हो चुके हैं, जिसमें से ये लुक खूब पसंद किया गया था। तस्वीर में वह सोफे पर बैठकर फोटोशूट कराती नजर आ रही हैं। उन्होंने ओवरसाइज्ड शर्ट, ब्रालेट टॉप और डिस्ट्रेस्ड शॉर्ट्स के साथ अपने लुक को कम्पलीट किया था। हसीना ने इन शॉर्ट्स को फैशन डिजाइनर Alexander Wang के लेटेस्ट कलेक्शन से लिया था। हाई हील्ड बूट्स और गोल्ड स्टेटमेंट रिंग्स से उन्होंने अपना लुक परफेक्ट बनाया था। लाइट मेकअप में हसीना बहुत ही स्मार्ट लग रही थीं।

ये है मल्ला का बोल्ड लुक

मलाइका का ये लुक आपको दीवाना बना सकता है। तस्वीर में वह लग्जरी ब्रैंड Versace की ब्लू कलर की ब्रालेट पहने हुए दिख रही हैं, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग ब्लेजर और पैंट्स फ्लेयर्ड पैंट्स को पहना था। इस बाला ने अपने इस बोल्ड लुक के साथ पाउडर ब्लू सनग्लासेस और शॉर्ट हेयरस्टाइल से राउंड-ऑफ किया था।


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here