छतरपुर में खाद की कालाबाजारी पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सटई रोड़ क्षेत्र में बालकृष्ण साहू के यहां से करीब सवा सौ बोरी अवैध डीएपी और यूरिया की बोरियां जब्त की गई हैं। मौके पर दस्तावेज नहीं मिलने पर प्रशासन ने जब्ती की कार्रवाई की है।,मामला सिविल लाईन थाना क्षेत्र का है। प्रशासन को सूचना मिली थी कि बालकृष्ण साहू के यहां अवैध रूप से डीएपी और यूरिया की बोरियां रखी गई हैं। मौके पर पहुंची राजस्व और कृषि विभाग की टीम को करीब 125 बोरी खाद मिली। ,जांच में पाया गया कि खाद के संबंध में कोई भी वैध कागज, बिल या जमीन के दस्तावेज नहीं दिखाए गए। वहीं जब्त की गई यूरिया की बोरियां एक साल पुरानी बताई जा रही हैं। आशंका है कि कहीं से लाकर यहां अवैध रूप से भंडारण किया गया था,पूछताछ में बालकृष्ण साहू ने बताया कि ये खाद दूसरे किसानों की है जो उनके यहां रख गए थे, लेकिन कोई दस्तावेज पेश नहीं कर पाए। जिसके बाद प्रशासन ने कानूनी प्रक्रिया के तहत खाद की बोरियों को जब्त कर थाने में रखवाया है और एफआईआर की कार्रवाई शुरू की है।


