रतनगढ़ माता मेले में प्रसाद की शुद्धता पर कड़ी निगरानी, खाद्य सामग्री की लगातार होगी जांच

दतिया। दीपावली दौज के अवसर पर रतनगढ़ माता मंदिर में लगने बाले मेले में श्रद्धालुओं को शुद्ध प्रसाद और खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। मेले में प्रसाद और अन्य खाद्य सामग्री की बिक्री को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर नजर रखी जा रही है। प्रसाद बेचने वालों और खाद्य कारोबारियों को गुणवत्ता तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

मेले के दौरान जारी रहेगी जांच

खाद्य सुरक्षा अधिकारी सबिता सक्सेना ने बताया कि मेले के दौरान खाद्य पदार्थों के भंडारण, परिवहन और बिक्री की लगातार जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि मिलावटी या अमानक खाद्य सामग्री मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन की जांच में पकड़ा गया करीब 200 किलो मावानिगरानी अभियान के तहत सोमवार शाम प्रशासन, पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने मिल्क केक के परिवहन की जांच की। जांच के दौरान टीम ने करीब 200 किलो मावा जब्त किया। यह मावा मिलावटी बताया गया है।बताया गया है कि इस मावा को रतनगढ़ माता मंदिर पर प्रसाद के रूप में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था।

दीपावली दौज मेले में श्रद्धालुओं को मिलावटी मावा (मिल्क केक) प्रसाद के रूप में बेचने की तैयारी थी, लेकिन इससे पहले ही संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर इसे जब्त कर लिया।वाहन के खिलाफ भी कार्रवाईकार्रवाई के दौरान परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन के खिलाफ भी मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े के निर्देश पर की गई। कार्रवाई में सेवढ़ा नायब तहसीलदार रामनरेश आर्य, रतनगढ़ माता मंदिर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक बृजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक शुभांशु चौबे और खाद्य सुरक्षा अधिकारी सबिता सक्सेना शामिल रहे।

बड़ी संख्या में पहुंचेंगे श्रद्धालु

दीपावली दौज मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु रतनगढ़ माता के दर्शन करने पहुंचेंगे । मेले में प्रसाद और अन्य खाद्य सामग्री की बिक्री भी बड़े स्तर पर होती है। ऐसे में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर निगरानी बढ़ा दी है।

दुकानदारों को निर्देश प्रशासन ने मेले में प्रसाद बेचने वालों और खाद्य सामग्री का कारोबार करने वालों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करें। मिलावटी या अमानक सामग्री बेचने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

आगे भी जारी रहेगा अभियान

खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार मेले के दौरान जांच का सिलसिला जारी रहेगा। खाद्य सामग्री के भंडारण, परिवहन और बिक्री, तीनों स्तरों पर निगरानी रखी जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को शुद्ध प्रसाद और खाद्य पदार्थ मिल सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here