देवास जिले के खातेगांव में ट्रक हादसे में थाना प्रभारी दिलीप पुरी की मौत के बाद धार जिले की सरदारपुर तहसील के उनके गृह ग्राम बरमंडल में अंतिम यात्रा निकाली गई। अंतिम यात्रा से पहले वरिष्ठ अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी, वहीं पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी।समाज के मठ में परंपरा के अनुसार उन्हें समाधि दी जाएगी। अंतिम यात्रा में इंदौर संभागायुक्त भास्कर लक्षकार, आईजी ग्रामीण अनुराग, धार कलेक्टर राजीव रंजन मीणा, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा सहित बड़ी संख्या में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए। पूरे गांव में शोक का माहौल है।


