अशोकनगर को जल्द पहुँचाए जाएंगे ऑक्सीजन के सिलेंडर: मुख्यमंत्री श्री चौहान


अशोकनगर को जल्द पहुँचाए जाएंगे ऑक्सीजन के सिलेंडर: मुख्यमंत्री श्री चौहान


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान राज्य मंत्री ने बतायीं जिले की जरूरतें 


भोपाल : रविवार, मई 16, 2021, 19:51 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम और प्रभावितों के उपचार के लिए जो भी जरूरत होगी उसे पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा के दौरान राज्य मंत्री श्री बृजेंद्र सिंह यादव द्वारा अशोकनगर जिले के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग किए जाने पर यह बात कही। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सांसद डॉ. के. पी. यादव, विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी, कलेक्टर श्री अभय वर्मा, एसपी श्री भदौरिया आदि शामिल हुए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान राज्य मंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं कोविड-19 के अशोकनगर जिला प्रभारी मंत्री श्री यादव ने जिले के लिए 100 ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग की। श्री यादव ने कहा कि गरीबों को शासकीय उचित मूल्य दुकान से जो राशन मिलना चाहिए उसमें हितग्राहियों को कठिनाइयां हो रही है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अशोकनगर के लिए बहुत जल्दी ऑक्सीजन सिलेंडर भेजने का आश्वासन देते हुए कलेक्टर को निर्देश दिए कि राशन वितरण का कार्य राज्यमंत्री की मंशा अनुरूप सुनिश्चित करवाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राशन वितरण में गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई भी सुनिश्चित करें। 


समर चौहान


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here