नोटिफिकेशन के अनुसार सहायक प्रोफेसर पद के लिए अभ्यर्थी को न्यूनतम 55% अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर्स की डिग्री होनी आवश्यक है. इसके साथ अभ्यर्थी का स्टेट मेडिकल रजिस्टर या इंडियन मेडिकल रजिस्टर में रजिस्टर्ड होना भी जरूरी है.
इन विषयों के लिए होनी है भर्ती
सहायक प्रोफेसर की भर्ती एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकैमिस्ट्री, फार्माकोलॉजी, पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, फॉरेंसिक मेडिसिन, कम्युनिटी मेडिसिन, मेडिसिन, टीबी एंड चेस्ट, साइकियाट्री, पीडियाट्रिक्स, ऑर्थोपेडिक्स, ईएनटी, थोरेसिक सर्जरी, रेडियो थेरेपी, चिकित्सा भौतिकी, ऑर्थोपेडिक्स में ट्रामा यूनिट, निश्चेतना, सर्जरी, रेडियोडायग्नोसिस, नेफ्रोलॉजी, कॉर्डियोलॉजी, प्लास्टिक सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, न्यूरो सर्जरी यूनिट, चर्मरोग रतिज रोग, स्त्री रोग आदि विषयों के लिए होनी है.आयु सीमा- छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 25 से 40 वर्ष और अन्य राज्यों के लिए 25 से 30 वर्ष है.
वेतनमान- अकादमिक लेवल 18A वेतन बैंड (15600-39100+ ग्रेड वेतन 7000 रुपये)
आवेदन शुल्क – छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये. अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए 400 रुपये.
यात्रा खर्च – छत्तीसगढ़ के ऐसे अनुसूचित जाति, जन जाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए साधारण श्रेणी का टिकट किराया दिया जाएगा जो कोई और नौकरी नहीं कर रहे होंगे.
यहां क्लिक करके नोटिफिकेशन देखें
ये भी पढ़ें-
सभी राज्यों की बोर्ड परीक्षाओं/ प्रतियोगी परीक्षाओं, उनकी तैयारी और जॉब्स/करियर से जुड़े Job Alert, हर खबर के लिए
फॉलो करें- https://hindi.news18.com/news/career/


