अस्पतालों में बेड का संकट, केजरीवाल बोले- एलजी के आदेश का अक्षरशः पालन किया जाएगा – Coronavirus delhi cm arvind kejriwal pc lg anil baijal decission

  • केजरीवाल बोले- कोरोना की लड़ाई को बनाना होगा जनादोलन
  • लोगों से मास्क पहने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की अपील

दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में बाहरियों के इलाज पर बहस जारी है. दिल्ली सरकार के फैसले को उपराज्यपाल अनिल बैजल ने पलट दिया था. इस पर केजरीवाल सरकार पहले हमलावर थी, लेकिन अब खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपना रुख बदल दिया. केजरीवाल ने कहा कि एलजी साहब के फैसले को लागू किया जाएगा.

सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा, ‘हमने फैसला लिया था कि दिल्ली के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में सिर्फ दिल्ली के लोगों का इलाज होगा. इस फैसले को एलजी साहब ने पलट दिया. कई लोग कह रहे थे कि एलजी साहब, चुनी हुई सरकार के फैसले को कैसे पलट सकते हैं.’

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा, ‘अब जब केंद्र और एलजी साहब ने फैसले को पलट दिया है तो हम उनके फैसले का अक्षरश: पालन करेंगे. कोई बयानबाजी या लड़ाई नहीं की जाएगी. हम सभी लोगों के लिए बेड का इंतजाम करने की कोशिश करेंगे और इसके लिए मैं खुद मैदान में उतरूंगा.’

अरविंद केजरीवाल ने कहा, ’18 हजार लोगों का इलाज जारी है, इनमें 15 हजार लोग अपने घरों में हैं. आने वाले समय में दिल्ली में कोरोना बहुत तेजी से फैलने वाला है, 15 जून को 44 हजार केस हो जाएंगे.31 जुलाई तक हमें 80 हजार बेड की जरूरत पड़ेगी. इसके लिए मैं खुद सड़क पर निकलूंगा.’

दिल्ली में जारी कोरोना की रफ्तार, 24 घंटे में 1366 मामले, अबतक 905 की मौत

सीएम केजरीवाल ने कहा, ‘कोरोना की लड़ाई को अब जन आंदोलन बनाना होगा, मास्क पहनना होगा, हाथ धोने होंगे और सोशल डिस्टेंसिंग करनी होगी. खुद भी ये पालन करना है और दूसरे से भी करवाना है.’

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here