बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने 67 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. ऋषि पिछले दो साल से अपने कैंसर का इलाज करवा रहे थे. साल 2018 में वे न्यूयॉर्क गए थे. लगभग सालभर इलाज करवाने के बाद वे भारत वापस आए थे. बुधवार शाम उनकी तबीयत में गिरावट की वजह से उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. इसके बाद उन्होंने गुरूवार सुबह अस्पताल में ही अपनी अगली सांस ली.
ऋषि कपूर के दुनिया से जाने के बाद सोशल मीडिया पर उनके बारे में किस्से, कहानी और उनकी उनकी फोटोज कि बाढ़ आई हुई है. तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ऋषि कपूर के साथ गुजरे अच्छे दिनों को याद कर रहे हैं. इसके साथ ही फैन्स भी अपने पसंदीदा एक्टर के जाने से दुखी हैं. अब ऋषि कपूर का आखिरी वीडियो भी सामने आ गया है.
फैन का गाना सुन नम हुई थीं ऋषि की आंखें
ऋषि कपूर के साथ एक डॉक्टर और फैन ने अस्पताल में वीडियो बनाया था. फैन ने दीवाना फिल्म के गाने को ऋषि के लिए गाया, जिसे उन्होंने बहुत पसंद किया था. उनकी आंखों में ये गाना सुनकर आंसू आ गए थे. इसके बाद ऋषि कपूर ने इस फैन को ढेर सारा आशीर्वाद देते हुए कहा था कि शोहरत और नाम सब मेहनत के बाद आता है तो खूब मेहनत करो. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
View this post on Instagram
and takes blessings from #RishiKapoor ji on the hospital bed in Mumbai recently #RipRishiKapoor #manavmanglani @manav.manglani
बता दें कि ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में 25 लोग शामिल हुए हैं. उनके परिवार के सदस्यों के साथ बॉलीवुड की कुछ हस्तियां भी उन्हें अलविदा कहने पहुंची हैं. ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार इलेक्ट्रिक प्रणाली से होगा.

