आँगनवाड़ी केन्द्रों पर फीवर क्लीनिक, कोविड-19 की गतिविधियाँ नहीं होंगी संचालित


आँगनवाड़ी केन्द्रों पर फीवर क्लीनिक, कोविड-19 की गतिविधियाँ नहीं होंगी संचालित


 


भोपाल : गुरूवार, मई 28, 2020, 17:12 IST

प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्री फैज अहमद किदवई ने सभी कलेक्टरों को निर्देशित किया है कि प्रदेश के आँगनवाड़ी केन्द्रों पर फीवर क्लीनिक अथवा कोविड-19 की गतिविधियों का संचालन नहीं किया जायेगा।

श्री किदवई ने कहा है कि कोविड-19 से संक्रमित मरीज के थूक के कणों से दो मीटर के भीतर सम्पर्क में आए किसी अन्य व्यक्ति को संक्रमित कर सकती है। प्रदेश में संचालित किसी भी आँगनवाड़ी में कोविड-19 संबंधी गतिविधियां, फीवर क्लीनिक का संचालन या सेम्पलिंग कार्य के लिये आँगनवाड़ी सह-आरोग्य केन्द्र का उपयोग न किया जाये। श्री किदवई ने कहा कि भारत सरकार की गाईडलाइन के अनुसार गर्भवती महिलाएँ और 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे हाईरिस्क की श्रेणी में चिन्हित किए गए हैं। आँगनवाड़ी का उपयोग सिर्फ महिला बाल विकास विभाग के अन्तर्गत चिन्हित टीकाकरण, स्वास्थ्य सेवाएँ पोषण आहार वितरण आदि के लिए ही किया जाए।


बिन्दु सुनील


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here