आंध्र प्रदेश में कोरोना का नया वेर‍िएंट सामने आने के बाद क्‍या है छत्‍तीसगढ़ की सीमाओं का हाल, यहां जानें हर हाल

छत्‍तीसगढ़ में मजदूर की मौत आंध्र में मिले नए कोरोना वेरियंट से हुई. इस खबर को जिला कलेक्टर रजत बंसल ने सिरे से खारिज कर दी है.

छत्‍तीसगढ़ में मजदूर की मौत आंध्र में मिले नए कोरोना वेरियंट से हुई. इस खबर को जिला कलेक्टर रजत बंसल ने सिरे से खारिज कर दी है.

Chhattisgarh News: छत्‍तीसगढ़ के बस्तर में आंध्र प्रदेश से आए एक मजदूर को लोहंडीगुड़ा के कोविड सेंटर में पॉजिटिव आने के बाद से भर्ती कराया गया था. इस मजदूर की बुधवार को मौत हो गई और उसके बाद ये खबर फैल गई कि मजदूर की मौत आंध्र में मिले नए वेरियंट से हुई है. हालांकि जिला कलेक्टर रजत बंसल ने इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया.

छत्तीसगढ़ के पड़ोसी प्रान्त आंध्र प्रदेश में कोरोना का नया वेरियंट मिलने के बाद से प्रदेश के उन इलाकों में चिंता बढ़ गई है, जहां से इन प्रान्तों की सीमाओं से सटी हुई है. प्रदेश सरकार के द्वारा बस्तर संभाग के सभी जिलों में सीमाओं पर कड़ी नाकेबंदी करने के साथ ही जो लोग प्रदेश के बाहर से आ रहे है. उनकी कोरोना जांच करवाई जा रही है उसके बाद ही बस्तर में प्रवेश दिया जा रहा है. दरअसल दो दिन पहले जब राज्य सरकार के द्वारा लॉकडाउन बढ़ाए जाने को लेकर कवायद की जा रही थी उसी समय राज्य सरकार ने बस्तर संभाग के सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए थे कि आंध्रप्रदेश में कोरोना का नया वेरियंट मिला है. इसलिए बस्तर में विशेष निगरानी की जाए. हड़कंप उस वक़्त मच गया जब आंध्र से आया एक मजदूर जो लोहंडीगुड़ा के कोविड सेंटर में पॉजिटिव आने के बाद से भर्ती था और उसकी बुधवार को मौत हो गई. उसके बाद ये खबर फैल गई कि मजदूर की मौत आंध्र में मिले नए वेरियंट से हुई है. हालांकि जिला कलेक्टर रजत बंसल ने इस खबर को सिरे से खारिज कर दिया. उनका दावा है कि अभी तक बस्तर पूरी तरह से सुरक्षित है. आगे भी सुरक्षित रहे इस बात को ध्यान में रखते हुए जिले की सीमाओं को सील कर निगरानी की जा रही है. क्‍या बोले कलेक्‍टर, जानें जगदलपुरवी के कलेक्टर रजत बंसल ने कहा क‍ि आंध्र के वेरियंट को लेकर बुधवार को बस्तर में जिस तरह की चर्चाओं का बाज़ार गर्म है उसे जगदलपुर कलेक्टर खारिज करते हुए कहा है कोविड से मौत हुई मरीज का सैंपल भुवनेश्वर नहीं भेजा गया है. जो सैंपल हर दिन जांच के लिए भेजे जा रहे है वह एक रूटीन की प्रक्रिया है. हर दिन बस्तर से बायोलॉजी विभाग के द्वारा 5 पॉजिटिव और 5 निगेटिव लोगों के सैंपल वेरियंट की जांच के लिए भेजे जा रहे है, लेकिन कुछ सोशल साइट्स पर ये भ्रामक जानकारी फैला दी गई है कि बस्तर में कोरोना नया वेरियंट मिला है. राहत की बात है लेकिन अब बस्तर को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है कि क्योकि अगर आंध्र का वेरियंट अगर फैल गया, तो स्थिति बहुत भयावह हो जाएगी.आंध्र प्रदेश की सीमा से सटे सुकमा जिले में कड़ा पहरा छत्तीसगढ़ के पड़ोसी प्रान्त आंध्र प्रदेश की सीमा से सटे सुकमा जिले की सीमाओं पर पहरा बिठा दिया गया है, जिले की सभी सीमाएं जहां से लोग आंध्र प्रदेश के रास्ते बस्तर में प्रवेश करते है. उन सीमाओं पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम को तैनात कर दिया गया है. दो दिन पहले कुछ मजदूरों के बिना टेस्ट कराए जाने पर सुकमा कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए एक सचिव को भी निलंबित कर दिया है और किसी तरह की लापरवाही सीमाओं पर न हो इसके लिए खुद अंतरराज्‍यीय सीमाओं पर मोर्चा संभाल लिया है. सीमाओं पर बने स्वास्थ कैम्पों में पहले आने वाले लोगों का टेस्ट कराया जा रहा, उसके बाद ही बस्तर में प्रवेश दिया जा रहा है.








Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here