आंध्र प्रदेश में BJP को मिला साथी, एक्टर पवन कल्याण की पार्टी से गठबंधन – Pawan kalyan announces unconditional alliance with bjp in andhra pradesh

  • जन सेना पार्टी का भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन
  • दोनों दल स्थानीय निकाय चुनाव मिलकर लड़ेंगे

अभिनेता से नेता बने जन सेना पार्टी (जेएसपी) के प्रमुख पवन कल्याण ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से गठबंधन करने का ऐलान किया है. दोनों ही दल स्थानीय निकाय और 2024 विधानसभा और आम चुनाव मिलकर लड़ेंगे.

तेलुगु फिल्म अभिनेता पवन कल्याण ने कहा, ‘मैं दिल्ली में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं से मिला और उनकी हरी झंडी के बाद हमने सुनील देवधर और अन्य लोगों के साथ बैठक की. हमने राज्य और लोगों की बेहतरी के लिए बिना शर्त गठबंधन का फैसला किया है. गठबंधन जातिवादी, वंशवादी राजनीति के खिलाफ लड़ाई लड़ेगा और एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरेगा.’

कुछ दिन पहले ही जन कल्याण पार्टी के प्रमुख पवन कल्याण ने बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा से दिल्ली स्थित उनके आवास पर मुलाकात की थी. इस दौरान नड्डा के अलावा बीजेपी महासचिव (संगठन) बीएल संतोष और पार्टी के युवा सांसद तेजस्वी सूर्य भी मौजूद रहे.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here