आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए 120 बिस्तर रिज़र्व


आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए 120 बिस्तर रिज़र्व – मंत्री श्री सारंग


 


भोपाल : बुधवार, अगस्त 5, 2020, 20:09 IST

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास सारंग ने कहा कि गाँधी चिकित्सा महाविद्यालय एवं सम्बद्ध चिकित्सालयों में विशिष्ट कोविड सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं, जिससे कोरोना की प्रदेश में रिकवरी रेट बढ़कर 72.9 प्रतिशत हो गया है। सभी तरह के जटिल ऑपरेशन  एवं डायलिसिस की सुविधा भी इन केन्द्रों में उपलब्ध है।

मंत्री श्री सारंग ने बताया कि हमीदिया अस्पताल में 100 बिस्तर की कोविड यूनिट से शुरू होकर आज 275 बिस्तर क्रियाशील हैं एवं किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए नयी बिल्डिंग  में 120 बिस्तर रिज़र्व रखे गए हैं। निकट भविष्य में क्रियाशील बिस्तरों की संख्या बढ़कर 540 की जाना है। ऑक्सीजन पॉइंट लगने का कार्य लगभग 90 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। टैंक उपलब्ध होते ही उन बिस्तरों का उपयोग ऑक्सीजन बेड की तरह किया जा सकेगा।

मंगलवार 4 अगस्त को 37 बिस्तर ऑक्सीजन वाले तथा  152  बिस्तर बिना ऑक्सीजन वाले बेड भी उपलब्ध थे। बुधवार 5 अगस्त को  40 बेड ऑक्सीजन वाले तथा 165 बेड बिना ऑक्सीजन वाले भी उपलब्ध हैं। टेस्ट रिपोर्ट आते ही उन संदिग्ध मरीजों को अन्यत्र शिफ्ट कर दिया जाता है। पिछले तीन माह में ऐसी स्थिति कभी निर्मित नहीं हुई कि मरीजों को भर्ती करने के लिये बेड उपलब्ध नहीं हों। बिस्तर की कमी होने की आकस्मिक स्थिति के लिये पास ही एक अन्य वार्ड उपलब्ध है, जिसे उपयोग में लिया जा सकता है।


दुर्गेश रायकवार


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here