लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की गई है.
यात्रा करने के लिए आज से रेलवे रिजर्वेशन काउंटर्स को खोला गया है जहां रिजर्वेशन के साथ ही कैंसिलेशन (Ticket Cancellation) की भी सुविधा यात्रियों को मिलेगी.
भारतीय रेलवे (Indian Railway) प्रशासन द्वारा जारी आदेशा के मुताबिक जोनल मुख्यालय के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक रेलवे के स्टेशनों रेलवे परिक्षेत्र के आरक्षित टिकट काउंटरों को खोलने के लिए कोविड-19 के प्रोटोकॉल का अनुसरण करते हुए निर्देशित किया गया है.
इन ट्रेन में बुकिंग शुरू
यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के स्टेशनों पर आरक्षण केंद्रों के आरक्षित टिकट काउंटर आज से खोले जाने का फैसला लिया गया है. रायपुर रेलवे स्टेशन स्थित रिजर्वेशन काउंटर शुरू होने के बाद यहां की व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे डीसीएम विपिन वैष्णव ने बताया कि शहर भर के सभी रिजर्वेशन काउंटर आज से खुल गए हैं. बुकिंग और कैंसिलेशन शुरू कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि रायपुर से कुल 4 ट्रेनें 4×2 पेयर्स में होकर गुजरेंगी जिनमें 02069/70 जनशताब्दी एक्सप्रेस रायगढ़ और गोंदिया के बीच चलेगी, 02833/34 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस, 02809/10 मुंबई-हावड़ा मेल और विशाखापट्टनम-नई दिल्ली का स्टॉपेज रायपुर में भी रहेगा.रिजर्वेशन काउंटर किया गया सैनिटाइज
विपिन वैष्णव ने बताया कि रिजर्वेशन काउंटर को शुक्रवार सुबह ही पूरी तरह से सैनिटाइज किया गया है. अब इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें. इसके अलावा आरक्षण केंद्रों में मास्क पहनकर ही एंट्री दी जा रही है. इसीलिए एंट्री पाइंट में आरपीएफ के जवानों की ड्यूटी भी लगाई गई है. लोगों को एहतियात और नियमों का पालन करने की अपील की जा रही है.
ये भी पढ़ें:
2.84 लाख का रजिस्ट्रेशन, लौटे 1.26 लाख मजदूर, क्या ‘घर वापसी’ से बढ़ रहा COVID-19 का खतरा?
12 दिनों से अजीत जोगी के ब्रेन में कोई एक्टिविटी नहीं, हेल्थ बुलेटिन में डॉक्टरों ने दी ये जानकारी
News18 Hindi पर सबसे पहले Hindi News पढ़ने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें. देखिए रायपुर से जुड़ी लेटेस्ट खबरें.
First published: May 22, 2020, 3:07 PM IST


