आठवीं तक की कक्षाएं 15 नवंबर तक पूर्णत: बंद रहेंगी


आठवीं तक की कक्षाएं 15 नवंबर तक पूर्णत: बंद रहेंगी


 


भोपाल : सोमवार, अक्टूबर 12, 2020, 18:31 IST

नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है कि प्रदेश के समस्त स्कूलों में कक्षा एक से कक्षा आठवीं तक की कक्षाएँ 15 नवंबर, 2020 तक पूर्णत: बंद रहेंगी। इसके साथ ही कक्षा 9 से 12वीं तक के सभी स्कूल आंशिक रूप से खुले रहेंगे। नियमित कक्षाओं का संचालन नहीं होगा एवं ऑनलाईन पठन-पाठन की गतिविधियाँ पूर्व की तरह जारी रहेंगी। सभी स्कूलों को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी एसओपी/गाईड लाइन का पालन करना अनिवार्य होगा।


बबीता मिश्रा

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here