आठवीं राष्ट्रीय कैनो स्लालोम चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश की स्वर्णिम शुरुआत


आठवीं राष्ट्रीय कैनो स्लालोम चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश की स्वर्णिम शुरुआत


अकादमी के राजा केवट को मिला स्वर्ण
 


भोपाल : बुधवार, जनवरी 6, 2021, 16:58 IST

खरगोन जिले के महेश्वर स्थित सहस्त्रधारा पर 5 से 7 जनवरी, 2021 तक आयोजित आठवीं राष्ट्रीय कैनो स्लालोम चैंपियनशिप के पहले दिन मध्य प्रदेश वाटर स्पोर्ट्स कयाकिंग कैनोइंग अकादमी के खिलाड़ी राजा केवट ने मध्य प्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया। राजा केवट ने यह पदक पुरुष वर्ग की केनो-1 स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्जित किया। उन्होंने 84.84 सेकंड का समय लेकर रेस पूरी कर प्रथम स्थान हासिल किया। चैंपियनशिप में देश के 70 खिलाड़ी भागीदारी कर रहे हैं जिनमें अकादमी के 14 खिलाड़ी शामिल हैं।

अकादमी के खिलाड़ी राजा केवट के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने उन्हें बधाई दी है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय कैनो स्लालाम प्रतियोगिता में हमारे खिलाड़ी और भी अधिक पदक जीतकर मध्य प्रदेश को गौरवान्वित करेंगे। 

संचालक खेल और युवा कल्याण श्री पवन जैन ने बताया कि वर्ष 2016 में खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया जी की पहल पर महेश्वर में देश के पहले प्राकृतिक स्लालाम कोर्स का शुभारंभ हुआ। जिसका प्रदेश के खिलाडिय़ों को लाभ मिल रहा है।वाटर स्पोर्ट्स कयाकिंग कैनोइंग अकादमी के प्रशिक्षक श्री देवेंद्र गुप्ता, श्री अंकुर शर्मा और श्री प्रिंस परमार के मार्गदर्शन में खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।


बिन्दु सुनील/महेन्द्र व्यास


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here