आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश पर वेबिनार 8 मार्च को


आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश पर वेबिनार 8 मार्च को


 


भोपाल : रविवार, मार्च 7, 2021, 19:54 IST

आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश के अन्तर्गत 8 मार्च को सुबह 11 बजे से ‘सीएसआईआर कंपेडियम ऑफ टेक्नालॉजीस फॉर एमएसएमई सेक्टर’ पर वेबिनार आयोजित होगा। वेबिनार एमएसएमई मध्यप्रदेश विज्ञान और प्रौद्योगिकी परिषद् और विज्ञान भारती द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।

वेबिनार में एमएसएमई और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा भी विचार व्यक्त करेंगे। वेबीनार को डॉ. गीथावानी रायासाम हेड (एससीडीडी), सीएसआईआर नई दिल्ली और डॉ. विभा मल्होत्रा सहाने हेड टीएमडीएसई, सीएसआईआर नई दिल्ली भी संबोधित करेंगे। स्वागत भाषण मध्यप्रदेश विज्ञान और प्रौद्योगिकी के परिषद् महानिदेशक डॉ. अनिल कोठारी देंगे।


राजेश बैन


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here