आमजन की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता


आमजन की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता – मंत्री श्री पटेल


जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न
 


भोपाल : सोमवार, जुलाई 6, 2020, 19:00 IST

किसान कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने हरदा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आमजन की सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता है। बैठक में प्रत्येक शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रखने पर सभी ने सहमति व्यक्त की।

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए सबसे आवश्यक नागरिकों की सुरक्षा है। सरकार की भी पहली प्राथमिकता आमजन की सुरक्षा है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिये बैठक में निर्णय लिया गया कि हरदा शहर में अब अत्यावश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर शेष दुकानें शाम 7 बजे तक ही खुली रहेंगी। उन्होंने जनता से अपील की कि जब तक आवश्यक न हो, घरों से बाहर न निकलें। सरकार की गाइड-लाइन का पालन सुनिश्चित करें। बैठक में टिमरनी विधायक श्री संजय शाह एवं समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here