आयुष राज्यमंत्री श्री कांवरे के प्रयास से 136 चिकित्सकों की परिवीक्षावधि समाप्त
भोपाल : गुरूवार, मार्च 18, 2021, 15:58 IST

आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री राम किशोर कांवरे के प्रयासों से 136 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की परिवीक्षा अवधि समाप्त की जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ इन सभी चिकित्सा अधिकारियों ने प्रशिक्षण सफलता पूर्वक पूर्ण कर लिया है। मंत्री श्री कांवरे ने विभाग की अनुशंसा का अनुमोदन करने के बाद तुरंत आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं।
सुनीता दुबे
Source link

