आरक्षक मांग रहा था रिश्वत, बोला- चाय-नाश्ते लिए दो 12 हजार रुपए, वीडियो वायरल

बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक आरक्षक द्वारा 12 हजार रुपए की रिश्वत लेने का मामला सामने आया है. आरक्षक का रिश्वत लेते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है. मामला सुर्खियों में आने के बाद अधिकारी भी अलर्ट हो गए हैं. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी पारुल माथुर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. साथ ही आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है.

मामला बिलासपुर जिले में आने वाली बिल्हा नगर पंचायत का बताया जा रहा है. बिल्हा थाने के आरक्षक क्रमांक 348 नरेश बिरतिया बिल्हा कोर्ट में चालान पेश कराने के लिए आए थे. इस दौरान कोर्ट में उन्होंने आरोपित युवक को कहा कि चाय-नाश्ता और फोटोकापी के लिए दस से बारह हजार लग जाता है. युवक ने बताया कि आरक्षक ने कुल 15 हजार की रिश्वत की मांग की थी.

वहीं सौदा 12 हजार पर तय हुआ था. पैसे देते समय किसी ने इसका वीडियो बना लिया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. इसके बाद पुलिस अधिकारियों को भी मामले की जानकारी मिली. वीडियो में नरेश रिश्वत लेते दिख रहे हैं.

आबकारी मामले में पकड़ाया था युवक
आबकारी मामले में आरोपित युवक ने बताया कि बीते दिनों आरक्षक ने उसे शराब ले जाते हुए पकड़ा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवक ने बताया कि वह अपने पीने के लिए तीन पाव शराब लेकर जा रहा था. इसी दौरान उसे आरक्षक ने शराब के साथ पकड़ लिया था. युवक ने आरोप लगाया है कि उसके ऊपर 12 पाव शराब मिलने की बात कही गई. लेकिन वह केवल तीन पाव शराब लेकर जा रहा था.

युवक ने बताया कि जब उसने इस संबंध में आरक्षक से मोबाइल पर बात की तो उन्होंने कहा कि तुम्हें देख लूंगा. युवक ने इसका आडियो भी मौजूद होने का दावा किया है. इसी मामले में आरक्षक नरेश बिरतिया युवक का चालान पेश करा रहा था. इसी दौरान उसने रिश्वत ली है. मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी पारुल माथुर ने आरक्षक नरेश बिरतिया को लाइन अटैच कर दिया है. साथ ही कोटा एसडीओपी आशीष अरोरा को मामले की जांच कर 7 दिनों में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं.

आपके शहर से (बिलासपुर)

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़

Tags: Bilaspur news, Chhattisgarh news


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here