इंदौर पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तेजाजीनगर थाना क्षेत्र से एक हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से तीन देसी पिस्टल, एक देसी रिवॉल्वर, चार जिंदा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस आरोपी से हथियारों के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।वीओ – दरअसल इंदौर के तेजाजीनगर थाना पुलिस ने 16 अगस्त को आउटर क्षेत्र में संदिग्धों की चेकिंग के दौरान रालामंडल रोड पर एक युवक को मोटरसाइकिल से आते देखा। पुलिस को देखकर वह भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मिथिलेश पिता राधेश्याम लष्करी बताया। उसके कंधे पर टंगे बैग की तलाशी लेने पर तीन देसी पिस्टल, एक देसी रिवॉल्वर और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने हथियार, काला बैग और करीब दो लाख रुपये कीमत की मोटरसाइकिल जब्त कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जांच में सामने आया कि आरोपी के खिलाफ बाणगंगा थाने में भी गंभीर आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस उससे अवैध हथियारों के स्रोत और नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।
बाइट – सुमित केरकेट्टा — एडिशनल डीसीपी


