500 किमी की सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा 3.0 का पूरा रूट बताया बागेश्वर सरकार ने

बागेश्वर सरकार ने 11 से 15 अक्टूबर तक प्रस्तावित 500 किलोमीटर लंबी सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा 3.0 के रूट और तैयारियों को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की है। यह यात्रा पांच जिलों से होकर गुजरेगी।महाराज श्री ने बताया कि यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और सनातनियों से संवाद कर राष्ट्र गान हनुमान चालीसा 7 बचानो की शपथ व धर्म, संस्कृति और हिंदू एकता का संदेश दिया जाएगा।महाराज श्री ने पांचों जिलों के साथ ही देशभर के सनातनियों से यात्रा में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि जहां-जहां रथ यात्रा पहुंचे,इस जगह पर सभा हो वहां आसपास के गांवों के श्रद्धालु पहुंचकर इस आयोजन में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं साथ ही, बागेश्वर शिष्य,भक्त,सुंदरकांड मंडल द्वारा पीले चावल बांटकर देशभर के सनातनियों को यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण देने की बात कही गई। बागेश्वर महाराज ने हाथ जोड़कर बुंदेली भाषा में भी सभी सनातनियों को इस यात्रा में शामिल होकर अपनी आहुति देने का आह्वान किया।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here