आरक्षक श्रीवास्तव पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित


आरक्षक श्रीवास्तव पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित


 


भोपाल : सोमवार, अप्रैल 12, 2021, 20:05 IST

पुलिस प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान (पीटीआरआई) के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री डी.सी. सागर ने सोमवार को आरक्षक श्री सुनील श्रीवास्तव को पुलिस महानिदेशक प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया। श्री श्रीवास्तव ने 23 वर्ष के कार्यकाल में 113 पुरस्कार प्राप्त किए हैं। इनका सेवा काल बेदाग रहा है। विगत 15 वर्षों से उत्कृष्ट सेवाएँ देने पर इन्हें डीजीसीआर से सम्मानित किया गया है। एडीजी श्री सागर ने आरक्षक सुनील श्रीवास्तव को पदक पहनाकर बेहतर सेवाएँ देने के लिए हार्दिक बधाई और भावी जीवन के लिए शुभकामनाएँ दीं।


अलूने


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here