आर्थिक पैकेज के रिटर्न के लिए बदलना होगा काम करने का तरीका: CII अध्यक्ष – Corona lockdown pm narendra modi economic relief package cii vikram kirloskar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज ऐलान के बाद उद्योग जगत काफी खुश है. भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के अध्यक्ष विक्रम किर्लोस्कर ने कहा कि यह देश के लिए काफी अच्छी खबर है. इसके साथ ही हमारी जिम्मेदारी भी काफी ज्यादा हो गई है. हम अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाना होगा.

सीआईआई के अध्यक्ष विक्रम किर्लोस्कर ने कहा कि अगर हम 20 लाख करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं तो हमें रिटर्न भी करना है. इसके लिए हम काम करने के तरीके में बदलाव लाना होगा और तय करना होगा कि हम देश को आगे बढ़ाने में मदद कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अभी डिटेल आना बाकी है. इसका लाभ सबको होगा.

20 लाख करोड़ के राहत पैकेज का हुआ ऐलान, लेकिन पैसा कहां से आएगा?

विक्रम किर्लोस्कर ने कहा कि हमारे संगठन सीआईआई और फिक्की ने मोदी सरकार को कई सुझाव दिए हैं. इसके बाद कई एक्सपर्ट की राय ली गई होगी. सरकार की ओर से काफी राय मशविरा के बाद आर्थिक पैकेज का ऐलान किया गया है. अब देखना है कि आने वाले दो-तीन दिनों में क्या-क्या अहम बातें निकलकर सामने आती है.

इकोनॉमी को सुपर बूस्टर, पीएम मोदी ने किया 20 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

इससे पहले उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने कहा, ‘हमारे सामने एक सुनहरा मौका है कि हम अपने अस्तित्व (जीवित बचे रहने) की अवधारणा को मजबूती में तब्दील करें. हमें बाद में ही पता चल पाएगा कि यह मौका 1991 की तरह कोई बड़ा बदलाव लेकर आ पाता है या नहीं, लेकिन मेरा मानना है कि हम अभी चैन से नहीं सो सकते.’

पीएम मोदी का पूरा संबोधन पढ़ें…

वहीं, फिक्की की अध्यक्ष डॉ. संगीता रेड्डी ने आर्थिक पैकेज के ऐलान पर कहा कि हम इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का शुक्रिया करते हैं. भारत के लिए ये वक्त है कि जब बड़ा सोचा जाए, ये पैकेज भारत के बड़े सपनों को ताकत देता है. सरकार की ओर से ये काफी शानदार कदम उठाया गया है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here