आहार अनुदान योजना में 22 करोड़ रुपये आवंटित


आहार अनुदान योजना में 22 करोड़ रुपये आवंटित


 


भोपाल : शुक्रवार, जनवरी 8, 2021, 19:30 IST

आदिम-जाति कल्याण विभाग ने पी.व्ही.टी.जी. आहार अनुदान योजना में 22 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है।

प्रदेश में सहरिया, भारिया एवं बैगा परिवारों को कुपोषण की समस्या से मुक्त करने के लिये विशेष पोषण-आहार योजना संचालित की जा रही है। योजनांतर्गत प्रत्येक परिवार की महिला मुखिया के खाते में प्रतिमाह एक हजार रुपये की राशि जमा की जा रही है।

प्रतिभा योजना की पुनरीक्षित स्वीकृति

आदिम-जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित आकांक्षा योजना के अंतर्गत जेईई, नीट और क्लेट की परीक्षा में चयन होने के बाद काउंसिलिंग एवं प्रवेश के दौरान विद्यार्थियों को प्रतिभा योजना के अंतर्गत प्रोत्साहन राशि देय होगी। प्रोत्साहन राशि विद्यार्थियों के गृह जिले के जिलाधिकारियों द्वारा देय होगी। इस संबंध में विभाग ने आदेश जारी किये हैं।


मुकेश मोदी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here