इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस सॉफ्टवेयर संबंधी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सम्पन्न


इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस सॉफ्टवेयर संबंधी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सम्पन्न


 


भोपाल : गुरूवार, सितम्बर 10, 2020, 19:46 IST

आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर वेंकटेश बालासुब्रमन्यम ने इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डाटाबेस सॉफ्टवेयर की जानकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य सड़क सुरक्षा क्रियान्वयन समिति को दी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में विशेष पुलिस महानिदेशक श्री महान भारत सागर सहित राज्य सड़क सुरक्षा क्रियान्वयन समिति के विभागीय नोडल अधिकारी भी शामिल हुए।

प्रो. बालासुब्रमन्यम ने प्रेजेन्टेशन के जरिये रोड एक्सीडेंट के विभिन्न पैरामीटर्स पर बनाए गए एप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रोड सेफ्टी के लिये 5-ई इम्पेथी, इन्फोर्समेंट, एजुकेशन, एमरजेंसी केयर, इंजीनियरिंग का महत्वपूर्ण भूमिका है।

विशेष पुलिस महानिदेशक श्री महान भारत सागर ने प्रदेश में दुर्घटना की स्थिति और वर्तमान कार्य-प्रणाली से अवगत करवाया। श्री सागर ने कहा कि विभिन्न पैरामीटर्स के आधार पर एप में रीयल टाइम एक्सीडेंटल डाटा एकत्रित होने से इन्वेस्टीगेशन आदि में काफी सुविधा हो जाएगी। पुलिस को केस स्टडी में भी फायदा पहुँचेगा। उन्होंने नोडल अधिकारियों से एप के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।


दुर्गेश रायकवार


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here