इंदौर: कोरोना से जान गंवाने वाले थाना प्रभारी के परिवार को 50 लाख नगद, पत्नी को नौकरी – Indore corona virus police in charge devendra chandravanshi cm shivraj singh chouhan compensation 50 lac job madhya pradesh

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की चपेट में आकर मौत हुए इंदौर के जूनी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार चंद्रवंशी के परिवार के लिए मदद की घोषणा की है. सीएम ने कहा है कि शोकाकुल परिवार को राज्य सरकार की ओर से 50 लाख रुपये नगद और उनकी पत्नी सुषमा को पुलिस विभाग में उप निरीक्षक के पद पर नौकरी दी जा रही है. सीएम शिवराज ने कहा कि मैं उनके चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, इस संकट की घड़ी में मेरे साथ पूरा प्रदेश उनके साथ खड़ा है.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here