India Legends vs England Legends: इंडिया लीजेंड्स को इंग्लैंड लीजेंड्स ने हराया
India Legends vs England Legends: इंडिया लीजेंड्स को 20 ओवर में 189 रनों का लक्ष्य मिला था, सचिन-सहवाग और युवराज के जल्द आउट होने के बावजूद इरफान पठान ने दमदार पारी खेल मैच को रोमांचक बना दिया. हालांकि अंत में इंग्लैंड लीजेंड्स की जीत हुई.
189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया लीजेंड्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. वीरेंद्र सहवाग दूसरे ही ओवर में मैथ्यू होगार्ड का शिकार हो गए. सहवाग महज 6 रन बना सके. इसके बाद मोहम्मद कैफ इंग्लैंड के बाएं हाथ के स्पिनर मॉन्टी पनेसर की गेंद पर आउट हुए. सचिन तेंदुलकर का बड़ा विकेट भी पनेसर ने ही झटका. युवराज और बदरीनाथ की जोड़ी भी नहीं जमी और रायन साइडबॉटम ने बदरी को 8 रन पर आउट कर दिया. युवराज सिंह ने थोड़ी देर तक विकेट पर टिकने की कोशिश की लेकिन वो भी पनेसर की गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हो गए.
इरफान पठान का जलवा
इसके बाद यूसुफ पठान और ऑलराउंडर इरफान पठान ने क्रीज पर मोर्चा संभाला. यूसुफ पठान तो खुलकर नहीं खेल पाए लेकिन इरफान पठान ने आते ही अपना जलवा दिखाया. यूसुफ ट्रेडवेल की गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हुए लेकिन इरफान पठान ने 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से 61 रन बनाए. गोनी ने भी 16 गेंदों में नाबाद 35 रन बनाकर मैच को दिलचस्प बनाया. अंत में इंडिया लीजेंड्स को 2 गेंद पर 8 रन चाहिए थे लेकिन उनपर सिर्फ 2 ही रन बना और इंग्लैंड लीजेंड्स ने 6 रन से जीत दर्ज की.संजना गणेशन के ट्वीट कर रहे लव स्टोरी का इशारा! क्या बनेंगी जस्सी की दुल्हनिया?
केविन पीटरसन बने जीत के हीरो
इंग्लैंड के लिए कप्तान केविन पीटरसन ने भारतीय गेंदबाजों की धुनाई करते हुए महज 18 गेंदों में अर्धशतक लगाया. पीटरसन ने 37 गेंदों में 75 रनों की पारी खेली. पीटरसन के बल्ले से 5 छक्के, 6 चौके निकले. इंग्लैंड के कप्तान को मैन ऑफ द मैच चुना गया.

