इलाज के लिए मुंबई जाने वाले शासकीय सेवकों को मध्यालोक में मिलेगी आवास सुविधा


इलाज के लिए मुंबई जाने वाले शासकीय सेवकों को मध्यालोक में मिलेगी आवास सुविधा


 


भोपाल : बुधवार, मार्च 4, 2020, 13:54 IST

मध्य प्रदेश से बीमारी का इलाज कराने के लिए मुंबई जाने वाले प्रदेश के शासकीय, अर्द्धशासकीय अधिकारी, कर्मचारी तथा उनके परिवार के सदस्यों (माता, पिता, पत्नी, पुत्र, पुत्री)  को ‘मध्यालोक’ भवन मुंबई में रूकने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। यह सुविधा उन्हें वहां लगने वाले किराए में 40 प्रतिशत डिस्काउन्ट के रूप में मिलेगी।

इस सुविधा को प्राप्त करने के लिए मध्य प्रदेश से अस्पताल/डॉक्टर का मैडिकल रैफरल सर्टिफिकेट ‘मध्यालोक’ मुंबई में चैक-इन करते समय प्रस्तुत करना होगा। मुंबई में मध्यप्रदेश शासन के ‘मध्यालोक’ भवन का वर्तमान में संचालन राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा किया जा रहा है।


पंकज मित्तल


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here