इस राज्य के स्कूल- कॉलेजों को पहुंचा 700 करोड़ का नुकसान, 30 जून तक रहेंगे बंद – schools to remain closed till june in west bengal cyclone amphan coronavirus lockdown tedu

जहां एक ओर पूरा देश कोरोना के प्रकोप से जूझ रहा है, वहीं पश्चिम बंगाल को कोरोना के साथ चक्रवात अम्फान के कारण भारी नुकसान झेलना पड़ा है. ऐसे में राज्य सरकार ने ऐलान किया है कि स्कूल 30 जून तक बंद रहेंगे. राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि आठ जिलों में चक्रवात अम्फान के कारण कई स्कूल भवनों को भारी नुकसान पहुंचा है.

देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें

चटर्जी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सरकार ने पहले घोषणा की थी कि 10 जून तक स्कूल बंद रहेंगे. कक्षा 12वीं राज्य बोर्ड परीक्षाओं की पुनर्निर्धारित तारीखों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. ये परीक्षाएं 29 जून, 2 जुलाई और 6 जुलाई को आयोजित की जाएंगी.

कोरोना पर फुल कवरेज के लि‍ए यहां क्ल‍िक करें

बता दें, पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद को 1,058 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा आयोजित करने के लिए सभी आवश्यक सावधानी बरतने को कहा गया है. यदि आवश्यक हो, तो कुछ कॉलेजों की इमारतों का उपयोग उच्च माध्यमिक परीक्षाओं के लिए भी किया जा सकता है. जल्द ही इसके बारे में सूचना दी जाएगी कि परीक्षाओं का आयोजन कैसे और कहां किया जाएगा. बता दें, यह भी संभावना है कि कुछ भवनों का उपयोग प्रवासी श्रमिकों के लिए संगरोध केंद्र के रूप में भी किया जा सकता है.

कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें

शिक्षा मंत्री ने कहा कि चक्रवात से 462 परीक्षा केंद्रों को नुकसान पहुंचा है और वैकल्पिक स्थानों पर परीक्षा का आयोजन किया जा सकता है. ये प्रभावित परीक्षा केंद्र कोलकाता, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर, पूर्वी बर्दवान, नादिया, हुगली और हावड़ा जिलों में स्थित हैं. मंत्री ने बताया, प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, कॉलेजों सहित शैक्षिक संस्थानों का नुकसान 700 करोड़ रुपये आंका गया है और विभाग जल्द ही एक रिपोर्ट राज्य सरकार को प्रस्तुत करेगा.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here