- जनवरी 2019 में दुबई से डिपोर्ट किए गए थे दीपक तलवार
- सीबीआई और ईडी ने की है दीपक तलवार के खिलाफ जांच
ईडी केस में एविएशन लॉबिस्ट दीपक तलवार को जमानत मिल गई है. 2009-12 में विमान निर्माता की ओर से पैरवी करने के मामले में तलवार की जांच की गई थी. बता दें कि दीपक तलवार को जनवरी 2019 में दुबई से डिपोर्ट किया गया था. तलवार के खिलाफ सीबीआई और ईडी दोनों जांच एजेंसियों द्वारा जांचा की गई थी.
क्या है मामला
आरोप है कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय के कुछ अज्ञात अधिकारियों और FIPB के तत्कालीन कुछ अधिकारियों ने रामचंद्रन, टोनी फर्नांडिज, थिरू और राजेंद्र दुबे के साथ एयर एशिया लिमिटेड को फायदा पहुंचाने के लिए आपराधिक साजिश रची थी. इसके लिए मंजूरी प्रक्रिया को तेज करने से लेकर उड्डयन नीति को भी कंपनी के मुताबिक बदला गया था.
FIR के मुताबिक, ये भी आरोप है कि FIPB और FDI के नियमों का एयर एशिया ग्रुप ने उल्लंघन किया और एक विदेशी कंपनी को प्रबंधन का नियंत्रण दे दिया. ऐसा करते हुए अप्रत्यक्ष रूप से एयर एशिया लिमिटेड को साझा उपक्रम बनाने की जगह असल में मातहत बना दिया गया.
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
एयर एशिया लिमिटेड ने ग्रुप सीईओ टोनी फर्नांडिज और बो लिंगम के कहने पर नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अज्ञात अधिकारियों से लॉबिंग के लिए दीपक तलवार जैसे व्यक्तियों का इस्तेमाल किया. एविएशन लॉबिस्ट दीपक तलवार को बीते साल एयर इंडिया घोटाले में प्रत्यर्पित करने के बाद ED और सीबीआई ने गिरफ्तार किया था.
सूत्रों के मुताबिक एयर एशिया घोटाला 2013-14 में हुआ था. एयरलाइन को 2013 में FIPB मंजूरी 2013 में मिली. सरकारी अधिकारियों को 12 करोड़ रुपए से अधिक की घूस दी गई. इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए 5/20 एविएशन रूल को बदलने की कोशिश 2014 में आम चुनाव से पहले की गई थी.
देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें
सीबीआई की ओर से 2018 में आईपीसी की धारा 120-बी (आपराधिक साजिश) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13 (2) में धारा 13(1) के साथ केस दर्ज किया गया था. ये केस जिनके खिलाफ दर्ज किया गया उनमें एयर एशिया ग्रुप (मलेशिया) के ग्रुप सीईओ एंटनी फ्रांसिस फर्नांडिज (टोनी), एयर एशिया बरहाद मलेशिया के ग्रुप प्रेजीडेंट थारूमलिंगम कनालिंगम (बो लिंगम), एयर एशिया लिमिटेड के निदेशक रामचंद्रम वेंकटरामन, मैसर्ज एनएचआर ट्रेडिंग पीटी लिमिटेड, सिंगापुर के राजेंद्र दुबे शामिल थे.
एफआईआर इनके खिलाफ भी दर्ज की गई
टोटल फूड सर्विसेज (एयर एशिया के केटरर्स) के चेयरमैन सुनील कपूर, डीटीए कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली के संस्थापक दीपक तलवार, मैसर्ज एयर एशिया लिमिटेड, मैसर्ज एयर एशिया बरहाद (मलेशिया), एनएचआर ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड, सिंगापुर, अज्ञात लोगों, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अज्ञात अधिकारी और FIPB (अब निष्क्रिय) के तत्काल अधिकारी.
कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…

