ईशान खट्टर ने शेयर की वेब सीरीज ‘अ सूटेबल ब्वॉय’ की पहली झलक, तब्बू के साथ दिखा रोमांटिक अंदाज

ईशान खट्टर की अपकमिंग वेब सीरीज ‘अ सूटेबल ब्वॉय’ का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वे अभिनेत्री तब्बू के साथ रोमांटिक अंदाज में झूले पर दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि ईशान सीरीज में मूंछों के साथ नजर आएंगे। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, “अ सूटेबल ब्वॉय का फर्स्ट लुक।”

विक्रम सेठ के नॉवेल पर बेस्ड सीरीज

सीरीज विक्रम सेठ के इसी नाम से मशहूर नॉवेल पर बेस्ड है, जिसे मीरा नायर डायरेक्ट कर रही हैं। 6 एपिसोड की इस सीरीज में ईशान राजनेता महेश कपूर (राम कपूर) के विद्रोही बेटे मान कपूर के किरदार में नजर आएंगे, जो वेश्या सईदा बाई की खूबसूरती से आकर्षित हो जाता है। ईशान, तब्बू और राम के अलावा सीरीज में तान्या मानिकतला, रसिका दुग्गल, शहाना गोस्वामी और नमित दास भी अहम किरदार में दिखाई देंगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here