उज्जैन में माफिया के विरुद्ध की गई कार्यवाही पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी बधाई


उज्जैन में माफिया के विरुद्ध की गई कार्यवाही पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी बधाई


 


भोपाल : मंगलवार, जनवरी 12, 2021, 17:28 IST

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज उज्जैन में महाकाल विकास योजना के प्रजेंटेशन के अवसर पर माफियाओं, गुंडों, अवैध खननकर्ताओं के विरूद्ध की गई कार्यवाही की प्रशंसा की। उन्होंने प्रशासन द्वारा 400 करोड़ रुपये कीमत की जमीन अतिक्रामकों से छुड़ाने पर भी प्रशासन को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इसी तरह प्रदेश में गुंडा और माफियाओं को तबाह किया जाता रहेगा। हाल ही में रेत माफियाओं, मिलावट करने वालों, गुंडे, बदमाशों के विरूद्ध उज्जैन जिले में कड़ा प्रहार किया गया है। अवैध रेत खनन प्रकरणों में भी करोड़ों रुपये के वाहनों की जप्ती हुई है। इसके अलावा करोड़ों रुपये की कीमत की जमीन को मुक्त कराकर शासकीय घोषित किया गया है।


अशोक मनवानी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here