- आज से राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की संभावनाएं
- मौसम के अलर्ट के बाद कोरोना काल में बढ़ीं प्रशासन की चुनौतियां
उत्तराखंड में मॉनसून ने दस्तक दे दी है. प्रदेश के कई क्षेत्रों में सोमवार से हल्की बरसात शुरू हो चुकी है. मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक, मंगलवार से राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश होने की संभावनाएं हैं. वहीं, मॉनसून का आगमन और मौसम के अलर्ट के बाद शासन-प्रशासन की चुनौतियां बढ़ गई हैं.
कोरोना पर फुल कवरेज के लिए यहां क्लिक करें
उत्तराखंड में बारिश एक तरफ लोगों के लिए बढ़ती तपिश से निजात लेकर आएगी, तो वहीं दूसरी तरफ भारी बारिश सरकार और प्रशासन के लिए कोरोना काल में किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होगी. मंगलवार से मॉनसून प्रदेश में दस्तक दे सकता है. मौसम विभाग ने इसकी जानकारी देते हुए 22 जून को कुमाऊं मंडल के ज्यादातर इलाकों में बारिश की संभावनाएं जताई हैं.
23 से 25 जून तक बारिश की संभावनाएं
23 से 25 जून तक प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बहुत भारी बारिश होने का अनुमान जताया गया है. मौसम निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार से कुमाऊं मंडल के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश का अनुमान है. गढ़वाल मंडल में भी बारिश होने की संभावना है. साथ ही उन्होंने बताया कि 23 से 25 जून तक प्रदेश में पौड़ी, नैनीताल, देहरादून और पिथौरागढ़ के क्षेत्र में भारी बारिश होने की संभावनाएं हैं.
कोरोना कमांडोज़ का हौसला बढ़ाएं और उन्हें शुक्रिया कहें…
वहीं, सरकार के लिए भी बदलता मौसम किसी बड़ी आफत से कम नहीं है. एक तरफ राज्य में बढ़ते कोरोना के मामलों ने त्रिवेंद्र सरकार की चिंता की लकीरें बढ़ाई हैं, तो वहीं दूसरी तरफ देवभूमि में मौसम की दस्तक के बीच कोरोना सरकार की मुश्किलें और बढ़ा सकता है. साफ है कि खतरे की दस्तक के बीच सरकार और अवाम को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
देश-दुनिया के किस हिस्से में कितना है कोरोना का कहर? यहां क्लिक कर देखें


