उत्तर प्रदेशः कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 3 की दर्दनाक मौत – Lockdown uttar pradesh kaushambi three killed firecrackers factory

  • विस्फोट गैस सिलेंडर फटने की वजह से हुआ था
  • फैक्ट्री संचालक अपने परिवार के साथ फरार है

यूपी के कौशांबी में सोमवार सुबह भरवारी पुलिस चौकी के पास एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया. इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि विस्फोट गैस सिलेंडर फटने की वजह से हुआ था.

वहीं, हादसे के बाद से फैक्ट्री संचालक अपने परिवार के साथ फरार है. पुलिस फैक्ट्री संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है. पुलिस आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

पुलिस के मुताबिक, धमाके से मकान धराशाई हो गया था. इस घटना में दो घायल युवतियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई. ये सभी फैक्ट्री में मजदूरी करते थे. फिलहाल मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

ओडिशाः पुआल के ढेर में लगी आग, खेल रहे 3 बच्चों की मौत, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

घटना के बाद से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा हुआ है. वहीं, लॉकडाउन में भरवारी कस्बे में वारदात के बाद से पुलिस महकमे पर भी सवालिया निशान खड़ा हो रहा है. क्योंकि लॉकडाउन के चलते फैक्ट्री चलाने पर पाबंदी थी.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें. डाउनलोड करें

  • Aajtak Android App
  • Aajtak Android IOS




Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here