उपचुनाव की घोषणा: छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को होगी वोटिंग


नई दिल्ली, ब्यूरो। छह राज्यों में उपचुनाव का बिगुल बज गया है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीख का ऐलान किया है। ये राज्य उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, महाराष्ट्र, तेलंगाना और ओडिशा हैं। इसके लिए आयोग ने सोमवार को नोटिफिकेशन जारी किया है। इन सभी छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को मतदान और 6 नवंबर को मतगणना होगी। ये उपचुनाव महाराष्ट्र के अंधेरी ईस्ट, बिहार के मोकामा और गोपालगंज, हरियाणा के आदमपुर, तेलंगाना के मुनुगोडे, उत्तर प्रदेश के गोला गोकरननाथ और ओडिशा के धामनगर विधानसभा क्षेत्र में होंगे। हरियाणा के आदमपुर विधानसभा सीट के अलावा पांच राज्यों की छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। चुनाव आयोग का कहना है कि उपचुनावों के लिए अधिसूचना सात अक्टूबर को जारी की जा सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here