उमरिया जिले के मानपुर को बनाया जायेगा स्मार्ट सिटी


उमरिया जिले के मानपुर को बनाया जायेगा स्मार्ट सिटी


आजाक मंत्री सुश्री मीना सिंह ने नगर परिषद कार्यालय भवन का किया शुभारंभ
 


भोपाल : बुधवार, नवम्बर 18, 2020, 18:24 IST

आदिम-जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह ने कहा है कि उमरिया जिले के मानपुर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जायेगा। इस संबंध में जल्द ही प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिये राज्य सरकार को भेजा जायेगा। आदिम-जाति कल्याण मंत्री सुश्री मीना सिंह मंगलवार को मानपुर में नगर परिषद कार्यालय भवन के शुभारंभ समारोह को संबोधित कर रही थीं।

मंत्री सुश्री मीना सिंह ने कहा कि आदिवासी बहुल क्षेत्र की बड़ी आबादी मानपुर से जुड़ी हुई है। नगर के रूप में विकसित होने पर इसका लाभ आदिवासियों की बड़ी आबादी को मिलेगा। मंत्री सुश्री मीना सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने उमरिया जिले में जो भी घोषणाएँ की हैं, उन पर तेजी से अमल किया जा रहा है। इस मौके पर स्थानीय जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।


मुकेश मोदी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here