ऊर्जा मंत्री द्वारा सनावद में बिजली करंट से श्रमिक की मृत्यु पर शोक-संवेदना व्यक्त


ऊर्जा मंत्री द्वारा सनावद में बिजली करंट से श्रमिक की मृत्यु पर शोक-संवेदना व्यक्त


मृतक के परिजन को 4 लाख की सहायता देने के निर्देश 


भोपाल : बुधवार, दिसम्बर 23, 2020, 18:56 IST

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने खरगोन जिले के सनावद में पंडित कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन मकान में एक मजदूर की बिजली करंट से मृत्यु पर गहरी शोक-संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने खबर पर संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही की। उन्होंने पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के एम.डी. श्री अमित तोमर और चीफ इंजीनियर को फोन कर मृतक के परिजन को 4 लाख रुपये की सहायता देने के निर्देश दिये। उन्होंने मृतक के पिता श्री राजेन्द्र से भी बात कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने अधिकारियों को बिजली तारों को भी व्यवस्थित करने के निर्देश दिये हैं।


राजेश पाण्डेय


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here