ऊर्जा मंत्री ने रासलाखेड़ी पहुँच पीड़ितों की समस्या का किया समाधान


ऊर्जा मंत्री ने रासलाखेड़ी पहुँच पीड़ितों की समस्या का किया समाधान


दोषी अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के दिये निर्देश
 


भोपाल : मंगलवार, फरवरी 16, 2021, 16:25 IST

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने आस्था प्रिंस बिहार कालोनी रासलाखेड़ी तहसील बैरसिया में बगैर विद्युत कनेक्शन बिजली बिल आने की खबर पर संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुँचे और पीड़ितों से बात की। श्री तोमर ने मध्य क्षेत्र विद्युत चीफ इंजीनियर श्री डी.पी. अहिरवार को निर्देशित किया कि प्रकरण की जाँच कर दोषी अधिकारी के विरूद्ध तत्काल कार्यावाही करें। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करें इसकी पुनरावृत्ति नहीं हो।

श्री तोमर ने ईटखेड़ी डिवीजन के अन्तर्गत लगाये गए नवीन ट्रांसफार्मरों की प्रक्रिया की जाँच करने और स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रिंस बिहार कॉलोनी के रहवासियों को जल्द स्थायी कनेक्शन भी दिये जायें।

गौरतलब है कि श्री तोमर मंगलवार की सुबह भोपाल एक्सप्रेस से जैसे ही हबीबगंज स्टेशन पहुँचे और समाचार-पत्र देखा तो उसमें एक खबर छपी थी कि रासलाखेड़ी की एक कॉलोनी में बगैर विद्युत कनेक्शन के बिजली बिल आ रहा है। श्री तोमर स्टेशन से बंगले न आकर सीधे रासलाखेड़ी रवाना हो गये। रासलाखेड़ी पहुँचकर पीडितों से मिले और मौके पर ही मुख्य अभियंता, अधीक्षण यंत्री सहित अन्य अधिकारियों को बुलाया और कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने कार्य क्षेत्र के सभी अस्थायी विद्युत कनेक्शनों का भी भौतिक सत्यापन करें। उपभोक्ताओं को सही बिजली बिल दिये जायें।


राजेश पाण्डेय


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here