ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने ग्वालियर में तानसेन नगर जोन का किया औचक निरीक्षण


ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने ग्वालियर में तानसेन नगर जोन का किया औचक निरीक्षण


 


भोपाल : शुक्रवार, जुलाई 24, 2020, 21:15 IST

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शुक्रवार तड़के 3 बजे तानसेन नगर जोन ग्वालियर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जोन कार्यालय में उपभोक्ता शिकायतों के निराकरण की व्यवस्था को देखा और प्राप्त/ निराकृत शिकायतों की समीक्षा की।

श्री तोमर ने जोन कार्यालय में संधारित फ्यूज ऑफ काल रजिस्टर में दर्ज विद्युत शिकायतों को देखा और अधिकारियों को कहा कि उपभोक्ताओं को घोषित अवधि में निर्बाध विद्युत आपूर्ति राज्य शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आपूर्ति को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उपभोक्ता शिकायतों का त्वरित निराकरण समय-सीमा में किया जाए। उपभोक्ताओं से अच्छा व्यवहार किया जाए जिससे उपभोक्ता संतुष्ट रहें।

श्री तोमर ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देशित किया कि जोन कार्यालय में आने वाली सभी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाये। उन्होंने कहा कि वे किसी भी समय यहाँ पहुँचकर बिजली उपभोक्ताओं से उनकी समस्याओं के संबंध में फीडबैक ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि समस्याओं के निराकरण की अवधि को और कम किया जाये। श्री तोमर ने कहा कि समस्याओं के निराकरण में लापरवाही पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।


राजेश पाण्डेय


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here