ऊर्जा मंत्री श्री सिंह द्वारा जबलपुर में आजीविका आउटलेट का शुभारंभ


ऊर्जा मंत्री श्री सिंह द्वारा जबलपुर में आजीविका आउटलेट का शुभारंभ


 


भोपाल : शुक्रवार, फरवरी 14, 2020, 16:57 IST

ऊर्जा मंत्री श्री प्रियव्रत सिंह ने अपने प्रभार के जबलपुर जिले में कलेक्ट्रेट परिसर में ‘कृतिका आजीविका आउटलेट’ का शुभारंभ किया। यह आउटलेट महिला स्व-सहायता समूहों के उत्पादों के प्रदर्शन और विक्रय के लिये बनाया गया है। श्री सिंह ने स्व-सहायता समूह द्वारा बनायी गयी विभिन्न सामग्रियों का अवलोकन भी किया।

मंत्री श्री सिंह ने कलेक्टर कार्यालय परिसर में इंडियन कॉफी हाउस का भी उद्धघाटन किया। इस दौरान सामाजिक न्याय एवं निशक्तजन कल्याण मंत्री श्री लखन घनघोरिया और जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मनोरमा पटेल सहित अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।


राजेश पाण्डेय


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here