एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय शिक्षण कर्मचारी चयन परीक्षा


एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय शिक्षण कर्मचारी चयन परीक्षा


इच्छुक अभ्यर्थी 30 अप्रैल तक जमा करा सकेंगे आवेदन 


भोपाल : मंगलवार, अप्रैल 6, 2021, 20:58 IST

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में शैक्षणिक पदों के लिये आवेदन-पत्र आमंत्रित किये गये हैं। जन-जातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक स्वायत्त संगठन, जन-जातीय छात्रों के लिये राष्ट्रीय शिक्षा समिति (एनईएसटीएस) है। संगठन सोसायटी पंजीकरण अधिनियम के तहत पंजीकृत है। उक्त संस्था द्वारा राज्यों से एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) के लिये शिक्षण स्टॉफ जैसे प्राचार्य (प्रिंसिपल), उप प्राचार्य (वाइस-प्रिंसिपल), पीजीटी और टीजीटी की भर्ती के लिये ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।

आवेदन 30 अप्रैल, 2021 तक जमा कराये जा सकते हैं। ईटीएसएसई 2021 के लिये ऑनलाइन आवेदन, शैक्षिक योग्यताएँ, शिक्षण अनुभव और अन्य पात्रता मानदण्ड आदि के संबंध में ब्योरे सूचना बुलेटिन https://recruitment.nta.nic.in पर उपलब्ध हैं।


मुकेश मोदी


Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here